रिपोर्ट के अनुसार रविवार को पेनसिल्वेनिया के पीट्सबर्ग में अर्नाल्ड का
निधन हुआ। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। एबीसी न्यूज की
रिपोर्ट के अनुसार अर्नाल्ड ने दो सप्ताह पहले ही अपना 87वां जन्मदिन मनाया
था। उन्हें गोल्फ के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों में से एक माना जाता रहा है।
खेल में उनकी छवि अलग ही थी और प्रशंसकों के बीच वे आर्नीज आर्मी के रूप
में जाने जाते थे।