Triangular T20 Series : New Zealand beat England by 12 runs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिकोणीय T20 सीरीज : न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 12 रन से हराया

khaskhabar.com: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 11:59 AM (IST)
त्रिकोणीय T20 सीरीज : न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 12 रन से हराया
वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड ने मंगलवार को त्रिकोणीय सीरीज के चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को 12 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम ने कप्तान केन विलियमसन (72) और मार्टिन गुप्टिल (65) के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। उसके लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उसने जेसन रॉय (8) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया, लेकिन इसके बाद एलेक्स हेल्स (47) और मलान ने टीम को संभालते हुए कुल स्कोर को 79 रनों तक पहुंचाया। हेल्स अपने अर्धशतक से चूक गए और इश सोढ़ी की लेग स्पिन में फंसकर पैवेलियन लौट गए। यहां से इंग्लैंड की टीम लगतार विकेट खोती रही। अंत में जरूर डेविड विली ने 21 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। मलान 158 के कुल स्कोर पर पैवेलियन लौट लिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement