Three Indian boxers enter finals of Chemistry Cup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुक्केबाजी : भारत के 3 मुक्केबाज केमेस्ट्री कप के फाइनल में

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जून 2018 8:23 PM (IST)
मुक्केबाजी : भारत के 3 मुक्केबाज केमेस्ट्री कप के फाइनल में
हाले (फ्रांस)। भारतीय मुक्केबाजों ने यहां जारी केमेस्ट्री कप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारत के तीन मुक्केबाज फाइनल में जगह बनाने में सफल रहें तो वहीं तीन मुक्केबाजों ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले गौरव सोलंकी, हुसामुद्दीन, मदन लाल ने अपने-अपने भारवर्ग में सेमीफाइनल जीतते हुए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। गौरव ने 52 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में आयरलैंड के क्विन कोनोर को 5-0 से मात दे कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 56 किलोग्राम भारवर्ग में जगह बनाने वाले हुसामुद्दीन ने जर्मनी के हमसत शाडालोव को कड़े मुकाबले में 3-2 से मात दी। शाडोलोव ने दो बार के ओलम्पिक विजेता रोबेइसी रामिरेज को क्वार्टर फाइनल में हराते हुए अंतिम-4 में प्रवेश किया था। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता हुसामुद्दीन ने जर्मनी के मुक्केबाज को अच्छी टक्कर दी। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और रेफरियों ने फैसला भारतीय खिलाड़ी के पक्ष में सुनाया। पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मदन लाल ने रूस के वेटकिन वासिलि को 4-1 से मात दी। इनके अलावा अमित पंघल (48 किग्रा), नरिंदर (91 किग्रा से ज्यादा) और धीरज ( 64 किग्रा) के सेमीफाइनल मुकाबले में मात खा गए। इन तीनों को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement