Advertisement
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम

ओपनर शरजील खान, ऑलराउंडर फहीम अशरफ, शोएब मलिक, विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद और तेज गेंदबाज वहाब रियाज जैसे खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं है। लेग स्पिनर उस्मान कादिर, अनकैप्ड तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी और ओपनर फखर जमान रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जाएंगे।
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 सितंबर से लाहौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद उसे 13 और 14 अक्टूबर को रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबले खेलने हैं।
पाकिस्तान की टीम इन सीरीजों के बाद टी20 विश्व कप के लिए दुबई रवाना होगी जहां ग्रुप-2 में वह भारत के साथ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत करेगा।
पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है :
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, आजम खान, हैरिस रौफ, हसन अली, इमाद वसीम, खुशदील शाह, मोहम्मद हाफीज, मोहम्मद हसनेन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, शाहीन शाह अफरीदी और शोहेब मकसूद।
रिजर्व : शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर और फखर जमान। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


