ब्यूनस
आयर्स। अर्जेंटीना की पुरुषों की टेनिस टीम के कप्तान डेनियल ओर्सेनिक ने
ऐलान किया है कि उन्होंने जागरेब में क्रोएशिया के साथ होने वाले डेविस कप
फाइनल के लिए उसी टीम को चुना है, जिसने ब्रिटेन को मात दी थी। डेविस कप का
फाइनल मुकबला 25 से 27 नवम्बर तक खेला जाना है। एक संवाददाता सम्मेलन में
बुधवार को ओर्सेनिक ने इस बात का खुलासा किया कि टीम के मुख्य खिलाड़ी जुआन
मार्टिन डेल पोट्रो होंगे, जो वर्तमान में एटीपी रैंकिंग में 38वें स्थान
पर हैं। पोट्रो हाल ही में अपनी चोट से उबरे हैं। उन्होंने रियो ओलम्पिक
में रजत पदक भी हासिल किया था।
यह भी पढ़े :रोहित नं.1 बल्लेबाज, कोहली टॉप-10 में भी नहींयह भी पढ़े :जानें, धोनी ने क्यों लिया इन 3 का नाम