Spanish League : Barcelona beat Valencia by 2-1 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्पेनिश लीग : बार्सिलोना का विजय रथ जारी, वेलेंसिया को हराया

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 12:42 PM (IST)
स्पेनिश लीग : बार्सिलोना का विजय रथ जारी, वेलेंसिया को हराया
जर्मन लीग : बायर्न ने मोंचेनग्लादबाक को 5-1 से रौंदा म्यूनिख। जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख ने लगातर छठी बार जर्मन लीग का खिताब जीतने के बाद अपने पहले मुकाबले में बोरुसिया मोंचेनग्लाकबाक को 5-1 से रौंदा। बायर्न ने मैच की शुरुआत में गोल करने के कई मौके गवाएं लेकिन पहले हाफ के अंत तक उन्होंने दो गोलों की बढ़त बना ली। एलियांज एरिना में इस मुकाबले में बायर्न के लिए पहले दो गोल सैंड्रो वैगनर ने 37वें और 41वें मिनट में किया। मैच का पहला गोल मेहमान टीम के लिए जोसिप डर्मिक ने किया। बायर्न ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा और थिएगो अल्कांतरा ने 51वें मिनट में मेजबान टीम की बढ़त को 3-1 कर दिया। इसके बाद, डेविड अलाबा ने 67वें और रॉबर्ट लेवांडोस्की ने 82वें मनिट में गोल दागकर बायर्न को 5-1 से जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement