Sourav Ganguly reaction about Mitchell Starc-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कंगारू तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के लिए ऐसा बोले सौरव गांगुली

khaskhabar.com: रविवार, 20 अगस्त 2017 11:21 AM (IST)
कंगारू तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के लिए ऐसा बोले सौरव गांगुली
कोलकाता। सितंबर में शुरू हो रहे भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया मेजबान टीम के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। इसके साथ ही बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। एक दिन पहले पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया को सचेत किया था। ऑस्ट्रेलिया को इस साल भारतीय धरती पर टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बयान सामने आया है। गांगुली ने कहा कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के बगैर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारत को हरा पाना आसान नहीं होगा। स्टार्क की अनुपस्थिति से विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को फायदा होगा। गौरतलब है कि रविवार से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कर रही है। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ एक टी20 मैच खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement