Shoaib Malik becomes third batsman to complete 2000 runs in t20 cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

T20 में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज बने शोएब मलिक

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जुलाई 2018 12:21 PM (IST)
T20 में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज बने शोएब मलिक
हरारे। पाकिस्तान के दाएं हाथ के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 36 साल के मलिक ने अपने 99वें टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में 37 रन की नाबाद पारी के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। मलिक ने इस मैच में 24 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। मलिक के अब टी20 में 31.65 के औसत के 2026 रन हो गए हैं और इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 75 मैचों में 34.40 के औसत से 2271 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। गुप्टिल के टीम साथी और पूर्व सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम 71 मैचों में 35.66 के औसत से 2140 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement