Sarfraz Ahmed says, spectators give extra power to teams-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक कप्तान सरफराज ने कहा, दर्शक दोनों टीमों को अतिरिक्त ताकत देते हैं और...

khaskhabar.com: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 1:21 PM (IST)
पाक कप्तान सरफराज ने कहा, दर्शक दोनों टीमों को अतिरिक्त ताकत देते हैं और...
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद और उनकी टीम के साथियों ने श्रीलंका के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए अपने दर्शकों को भारी संख्या में मैच देखने के लिए स्टेडियम आने का अनुरोध किया है। पाकिस्तान की टीम 2015 के बाद से पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन कर रही है। 2015 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तान और श्रीलंका को कराची के नेशनल स्टेडियम में 27 सितम्बर, 29 सितम्बर और दो अक्टूबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। क्रिकबज ने सरफराज के हवाले से कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व करना मेरे करिअर का सबसे खास समय में से एक होगा। उन्होंने कहा, मैं शुक्रवार का इंतजार नहीं कर सकता, जोकि मेरे लिए एक खास लम्हा होगा। मुझे उम्मीद है कि जब मैं मैदान में निकलूंगा तो मेरे पीछे एक भारी समर्थन होगा, जो कि ना केवल मुझे बल्कि दोनों टीमों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement