Russian model invades Champions League final pitch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चैंपियंस लीग फाइनल के दौरान मैदान पर स्विमसूट में पहुंचीं मॉडल

khaskhabar.com: रविवार, 02 जून 2019 6:19 PM (IST)
चैंपियंस लीग फाइनल के दौरान मैदान पर स्विमसूट में पहुंचीं मॉडल
मेड्रिड। दो इंग्लिश क्लब लिवरपूल और टॉटेनहम हॉटस्पर के बीच हुए यूरोपीय चैंपियंस लीग के फाइनल को तब बीच में रोकना पड़ा जब स्विमसूट पहने एक महिला मॉडल मैदान पर पहुंच गई। किंग्से वोलांस्की नामक मॉडल ने अपने प्रेमी विटाली दोरोवेतस्की की पॉर्न साइट को प्रमोट करने के लिए यह कदम उठाया। साइट का नाम उनके स्विमसूट के पीछे लिखा हुआ था। यहां वांडा मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में हुए मुकाबले के पहले हाफ में यह घटना हुई। वोलांस्की ने मैदान पर जाने के अपने वीडियो को खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया जिसके बाद से लगातार उनके फॉलोअर बढ़ रहे हैं। इस घटना के बाद से फॉलोअर एक रात में ही 230000 से बढक़र 10 लाख पार कर चुके हैं। खेल व्यापार के विशेषज्ञ डैरेन रोवल ने एपेक्स मार्केटिंग ग्रुप के आंकड़ों के हवाले से बताया कि वोलांस्की के इस स्टंट की कीमत प्रायोजक के समय के अनुसार करीब 39.7 लाख डॉलर है। वोलांस्की के प्रेमी दोरोवेतस्की का यूट्यूब चैनल भी है जिसके करीब एक करोड़ सब्सक्राइबर हैं। उनके पास करीब 72 लाख पाउंड की सम्पत्ति है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement