Advertisement
विराट और पडिक्कल के अर्धशतकों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाये 205/5

पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 50 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए। बेंगलुरु ने आखिरी पांच ओवरों में चार विकेट गंवाए लेकिन टिम डेविड और जितेश शर्मा ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु को 205 तक पहुंचाया। डेविड ने आखिरी गेंद पर रन आउट होने से पहले 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। जितेश ने 10 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 20 रन बनाये।
ओपनर फिल साल्ट ने 23 गेंदों पर 26 रन में चार चौके लगाए। साल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े। राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा ने चार ओवर में 45 रन देकर दो विकेट झटके जबकि जोफ्रा आर्चर और वानिन्दु हसरंगा को एक-एक विकेट मिला।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


