Rohit Sharma will return on cricket ground with Vijay Hazare Trophy Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोहित शर्मा हुए फिट, मुंबई के लिए खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 12:39 PM (IST)
रोहित शर्मा हुए फिट, मुंबई के लिए खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी
ग्रुप-सी में चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए मैच में आंध्र प्रदेश ने गोवा को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्र प्रदेश ने एजी प्रदीप ने नाबाद 115 रनों की बदौलत 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 228 रन बनाए। गोवा स्नेहाल कौथांकर के 83 रनों की मदद से लक्ष्य के करीब पहुंची थी। अंतिम गेंद पर उसे तीन रनों की जरूरत थी और आंध्र प्रदेश को जीत के लिए एक विकेट चाहिए था। गणेशराद नेवकार अंतिम गेंद पर रन आउट हो गए और गोवा की टीम मैच हार गई। ग्रुप-सी के एक अन्य मैच में बंगाल ने राजस्थान को दो विकेट से मात दी। राजस्थान ने दिशांत याज्ञनिक के 100 रनों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए। बंगाल ने छह गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। सुदीप चटर्जी ने नाबाद 85 और अभिमन्यू ईश्वरन ने 79 का स्कोर करते हुए बंगाल को जीत दिलाई। इसी ग्रुप में गुजरात ने मध्य प्रदेश को चार विकेट से मात दी। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए थे। गुजरात ने यह लक्ष्य 43.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसके लिए प्रियंक पांचाल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए।
(IANS)

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ तमीम हैं बांग्लादेश के नं.1 बल्लेबाज, ये हैं टॉप-10]

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement