Rohit Sharma will return on cricket ground with Vijay Hazare Trophy Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोहित शर्मा हुए फिट, मुंबई के लिए खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 12:39 PM (IST)
रोहित शर्मा हुए फिट, मुंबई के लिए खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी
नई दिल्ली। वरुण आरोन (20/4 विकेट) और राहुल शुक्ला (32/4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर झारखंड ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप-डी में सौराष्ट्र को 126 रनों का आसान सा लक्ष्य भी हासिल नहीं करने दिया और 42 रनों से उसे मात दी। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में झारखंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवरों में 125 रनों पर ही ढेर हो गई। झारखंड के लिए युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 23 रनों का योगदान दिया। सौराष्ट्र के लिए शौर्य सानंदिया ने पांच और कुशंग पटेल ने चार विकेट लिए। जवाब में सौराष्ट्र की टीम इस आसान से लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाई और आरोन तथा राहुल के तूफान के सामने 25.1 ओवरों में 83 रनों पर ही पवेलियन लौट गई। वहीं, इसी ग्रुप के अन्य मैच में हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को चार रनों से मात दी। शुभम ठाकुर (36/4) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत छत्तीसगढ़ ने हैदराबाद को 47 ओवरों में 197 रनों पर समेट दिया। छत्तीसगढ़ की टीम आशुतोष सिंह के 65 रनों की पारी के बाद भी यह आसान सा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और पूरे 50 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी।
इसी ग्रुप के तीसरे मैच में सर्विसेज ने जम्मू एवं कश्मीर को 24 रनों से मात दी। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी में खेले गए इस मैच में सर्विसेज ने टॉस जीतकर नकुल वर्मा (68) और शमशेर यादव (52) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 48.4 ओवरों में 214 रन बनाए। जम्मू एवं कश्मीर की टीम अहमद बांदी के 59 रनों के बाद भी 45.1 ओवरों में 190 रनों पर ढेर हो गई।

[ ये है भारत और ऑस्ट्रेलिया के 5-5 टॉप बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement