Rohit Sharma has played just 22 test in 10 years, says...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 साल में सिर्फ 22 टेस्ट खेल पाए भारतीय बल्लेबाज रोहित ने कहा...

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2017 12:51 PM (IST)
10 साल में सिर्फ 22 टेस्ट खेल पाए भारतीय बल्लेबाज रोहित ने कहा...
नागपुर। भारत के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे में दो दोहरे शतक जमाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। रोहित वनडे और टी20 के जबरदस्त बल्लेबाज माने जाते हैं। हालांकि वे टेस्ट में उतना नहीं चल पाए जितनी अपेक्षा थी। वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले 30 वर्षीय रोहित 10 साल के करिअर में अब तक सिर्फ 22 टेस्ट खेल पाए हैं। उनके खाते में 40.18 के औसत से सात अर्धशतक व तीन शतक की बदौलत 1286 रन हैं। रोहित ने सोमवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट में बेहतरीन शतक जमा एक बार फिर टेस्ट टीम में स्थान पक्का करने की ओर कदम बढ़ाए हैं। रोहित ने मैच के बाद जब पूछा गया कि उन्हें इतने समय में सिर्फ 22 टेस्ट खेलने पर कैसा लगता है, तो उन्होंने कहा कि जीवन में पछतावा तो होता है लेकिन मैं खुश हूं कि मैं फिर से खेल रहा हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement