Record opening stand between John Campbell and Shai Hope in odi cricket Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेस्टइंडीज के शाई होप और जॉन कैंपबेल ने वनडे में रचा इतिहास

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मई 2019 11:27 AM (IST)
वेस्टइंडीज के शाई होप और जॉन कैंपबेल ने वनडे में रचा इतिहास
वनडे क्रिकेट इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड इससे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक और फखर जमां के नाम था, जिसे उन्होंने पिछले साल जुलाई में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। इमाम और जमां ने उस मैच में पहले विकेट के लिए 304 रनों की साझेदारी की थी। हालांकि होप और कैंपबेल वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने से महज आठ रन से चूक गए। वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स के नाम हैं, जो उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 372 रन की साझेदारी कर बनाया था।

ये भी पढ़ें - IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement