Ranji final: Umpire ruled out after getting hit on abdomen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गेंद लगने के बाद अंपायर शमसुद्दीन रणजी फाइनल मैच से बाहर

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 मार्च 2020 5:03 PM (IST)
गेंद लगने के बाद अंपायर शमसुद्दीन रणजी फाइनल मैच से बाहर
राजकोट। मैदानी अंपायर सी शमसुद्दीन पेट पर गेंद लगने के कारण चोटिल होने के बाद यहां जारी रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच से बाहर हो गए हैं। शमसुद्दीन को बंगाल और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच के पहले दिन सोमवार को पेट के निचले हिस्से में गेंद लग गई थी जिससे वह चोटिल हो गए थे। इसके बाद शमसुद्दीन मैच के दूसरे दिन मंगलवार को मैदान पर नहीं उतरे और उन्हें चेकअप के लिए उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाना पड़ा। शमसुद्दीन की जगह अब यशवंत बर्डे दूसरे मैदानी अंपायर के रूप में उतरेंगे और वह मैच के तीसरे दिन अनंत पद्मनाभन के साथ जुड़ेंगे। शमसुद्दीन के चोटिल होने के कारण उनके मैदानी साथी अंपायर अनंत पदमनाभन को अकेले ही पहले सेशन में अंपायरिंग करनी पड़ी। उनका साथ देने के लिए स्थानीय अंपायर पीयूष खाकर जरूर आए, लेकिन पीयूष केवल स्क्वायर लेग पर ही अंपायरिंग करते दिखाई दिए। लंच के बाद एस. रवि ने पदमनाभन का साथ दिया और शमसुद्दीन टीवी अंपायर की भूमिका में दिखाई दिए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement