Rahul remains 2nd on Orange Cap table-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑरेंज कैप टेबल में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं राहुल

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 2:51 PM (IST)
ऑरेंज कैप टेबल में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं राहुल
अहमदाबाद| पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान केएल राहुल ऑरेंज कैप टेबल में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले स्थान पर हैं और राहुल उनसे 19 रन पीछे हैं। राहुल के पास धवन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका था लेकिन वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सिर्फ 19 रन ही बना सके। इस मैच में उनकी टीम पांच विकेट की हार गई थी। इस बीच, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सोमवार को पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान अपने तीन विकेटों के साथ पर्पल कैप तालिका के शीर्ष-10 में जगह बनाई। उनके नाम पर कुल आठ विकेट हैं। कृष्णा अब छठे स्थान पर हैं। पांचवें स्थान पर दीपक चाहर हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के क्रिस मॉरिस से और मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर से एक विकेट पीछे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल के नाम पर्पल कैप है। पटेल के नाम 15 विकेट हैं। दिल्ली कैपिटल्स के अवेश खान दूसरे स्थान पर हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement