khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 06:16 AM (IST)
मुंबई। पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के मौजूदा प्रदर्शन पर खुशी जताई है। द वॉल और मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर द्रविड़ ने कहा कि टीम इंडिया शानदार लय में है और उसमें विदेशी धरती पर सीरीज जीतने की क्षमता है। द्र्रविड़ ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मैं भारतीय टीम में बेहतर प्रदर्शन कर रहे सदस्यों से बेहद प्रभावित हूं। पुराने खिलाडय़ों के संन्यास लेने के बाद नए प्रतिभाशाली खिलाडय़ों ने बहुत तेजी से इस खालीपन को भरने का काम किया है।
उन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखते हुए टीम को सफलता दिलाई है। टीम इस समय एक इकाई के रूप में खेल रही है जो जीत के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए यह भरोसा जगता है कि टीम विदेशी जमीन पर भी सफलता के झंडे गाडऩे में सक्षम है।
# टॉप 10 में दो बार इसलिए आया विराट कोहली का नाम