Practice Match : Sri Lanka and England batsmen shines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभ्यास मैच : श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों के बल्लेबाजों ने दिखाए हाथ

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 6:03 PM (IST)
अभ्यास मैच : श्रीलंका और इंग्लैंड दोनों के बल्लेबाजों ने दिखाए हाथ
कोलंबो। श्रीलंका बोर्ड एकादश और इंग्लैंड के बीच यहां खेला गया दो दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। यह मुकाबला दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए अच्छा रहा, जिन्होंने अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया। मैच के दूसरे दिन आज बुधवार को इंग्लैंड ने पूरे दिन 90 ओवर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 365 रन बनाए। कप्तान जोए रूट 100 रन पर रिटायर्ड आउट हुए। रूट की 1117 गेंदों की पारी में 13 चौके शुमार रहे। मोईन अली ने अर्धशतक जमाया। मोईन ने 75 गेंदों पर छह चौकों व एक छक्के की मदद से 60 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज जोए बन्र्स ने 47, विकेटकीपर जोस बटलर ने 44, बेन स्टोक्स ने 31, जोए डेनली ने 25 व किटन जेनिंग्स ने 13 रन का योगदान दिया। ओली पोप 18 और फोक्स 16 रन पर नाबाद लौटे। केएन पेरिस ने तीन और कुमारा व मदुशनाका ने 1-1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement