Advertisement
PKL 7 : रोमांचक मैच में जयपुर ने बंगाल को हराया

जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान दीपक हुड्डा ने इस मैच में एक शानदार उपलब्धि हासिल की। दीपक ने दूसरे हाफ में पहला प्वाइंट् हासिल करते ही पीकेएल इतिहास में अपने 800 प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए और वह ऐसा करने वाले प्रदीप नरवाल (882) और राहुल चौधरी (895) के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
जयपुर ने मैच के आखिरी 30 सेकेंड में बंगाल की टीम को ऑलआउट करके अहम बढ़त हासिल की, जिसे उसे अंत तक कायम रखते हुए रोमांचक जीत दर्ज कर ली।
जयपुर के लिए संदीप धुल ने आठ और कप्तान दीपक ने छह अंक लिए। टीम को रेड से 12, टैकल से 10, आलआउट से दो और तीन अतिरिक्त अंक मिले।
बंगाल के लिए के प्रापंजन ने सात और मनिंदर सिंह तथा बलदेव सिंह ने छह-छह अंक लिए। टीम को रेड से 13, टैकल से 11 और एक अतिरिक्त अंक हासिल हुआ।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


