Advertisement
पैन पैसिफिक ओपन: फाइनल में लेयला फर्नांडीज और डायना श्नाइडर होंगी आमने-सामने

फर्नांडीज इस साल तीसरी बार डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंची हैं। कनाडा की इस खिलाड़ी ने सितंबर में तालिया गिब्सन को हराकर सिंगापुर ओपन जीता था, लेकिन पिछले सप्ताह निंगबो ओपन के फाइनल में एलेना रायबाकिना से हार गईं।
फर्नांडीज ने जीत के बाद कहा, "यह बहुत मुश्किल मैच था। उसने मुझे तीन सप्ताह पहले हराया था। उसने तब भी शानदार मैच खेला था, और अब भी शानदार मैच खेल रही है।"
उन्होंने कहा, "मैं बस इस बात से खुश हूं कि मैं मैच के ज्यादातर समय शांत रही और बेशक भीड़ की एनर्जी का इस्तेमाल अपनी मदद के लिए किया। इसलिए इस मैच में मेरा साथ देने और मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।"
डायना श्नाइडर ने दूसरे सेमीफाइनल में वाइल्ड कार्ड पोहानकोवा को एक घंटे 46 मिनट के कड़े मुकाबले में 6-4, 7-6 (7) से हराया और टोक्यो में डब्ल्यूटीए 500 टाइटल के लिए फर्नांडीज का सामना करेंगी। उन्होंने शुरुआती ब्रेक से उबरकर फाइनल में जाने के लिए दूसरे सेट में एक सेट पॉइंट बचाया।
रूसी खिलाड़ी ने पहले सेट के तीसरे गेम में अपनी सर्व गंवा दी, लेकिन आठवें गेम में इसे वापस हासिल किया और फिर ब्रेक करके पहला सेट 6-4 से जीत लिया। उन्हें दूसरे सेट के टाई-ब्रेक में भी एक सेट पॉइंट बचाना पड़ा, लेकिन फाइनल में जाने के लिए इसे 9-7 से जीत लिया।
जीत के बाद श्नाइडर ने कहा, "फाइनल तक आना आसान नहीं होता। वह निश्चित रूप से एक स्पेशल टैलेंट है। आप जानते हैं कि वह 18 साल की है, इसलिए निश्चित रूप से उसका आगे का करियर है। अपने सीजन के पहले फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हूं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


