Advertisement
ओलंपिक (मुक्केबाजी) : लवलीना सेमीफाइनल में, कांस्य मिलना तय

इससे पहले एमसी मैरीकोम (लंदन ओलंपित)और विजेंदर सिंह (2008 बीजिंग ओलंपिक) ने भारत के लिए कांस्य पदक जीते हैं।
रेड कार्नर में खेल रहीं लवलीना पहला राउंड थोड़ा मुश्किल रहा क्योंकि इस राउंड में तीन जजों ने उन्हें बेहतर आंका जबकि दो जजों ने चेन को बेहतर आंका।
दूसरे राउंल में असम को लोहाघाट की इस मुक्केबाज ने अपने खेल का स्तर उठाया और सभी जजों को प्रभावित करने में सफल रहीं।
तीसरे राउंड में चेन को ताजिकिस्तान के जज मंसूर मुहिदिनोव ने बेहतर आंका। शेष जजों का फैसला लवलीना के हक में रहा। मंसूर ने पहले राउंड में भी चेन को बेहतर अंक दिए थे।
लवलीना ने इससे पहले मंगलवार को खेले गए अंतिम-16 राउंड के मुकाबले में जर्मनी की एदिन एपेट को 3-2 से हराया था।
सेमीफाइनल में लवलीना का सामना तुर्की की सुर्मेनेली बुसेनाज से होगा और यह मुकाबला जीतने के साथ वह अपने लिए कम से कम रजत पक्का कर सबसे सफल ओलंपिक मुक्केबाज बन सकती हैं।
--आईएएनस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


