Advertisement
22 अक्टूबर का ऐतिहासिक दिन, जब भारत ने लगातार तीसरी बार जीता कबड्डी वर्ल्ड कप खिताब

मिराज दो अंक लेकर ईरान को 9-7 से आगे कर चुके थे, लेकिन भारत ने सुपर टैकल करते हुए स्कोर 10-9 कर लिया। हालांकि, ईरान ने हाफ टाइम तक भारत पर 18-13 की बढ़त हासिल कर ली थी। यहां से ईरान भारत को विश्व कप फाइनल में पहली बार मात देने का सपना देखने लगा था।
ऐसे में दूसरे हाफ में भारत को अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। अजय ठाकुर ने लगातार सफल रेड डालते हुए भारत को मुकाबले में 20-20 की बराबरी पर ला दिया।
इस बराबरी के बाद भारत ने ईरान को ऑल आउट करते हुए 24-21 से बढ़त बना ली। यहां से भारत ने मुकाबले में पीछे मुड़कर नहीं देखा और आखिरकार 38-29 से जीत दर्ज कर ली।
यह कबड्डी विश्व कप के फाइनल में भारत की लगातार तीसरी जीत थी। इससे पहले साल 2004 और 2007 में भारत इस खिताब को अपने नाम कर चुका था। रोचक बात यह है कि तीनों बार भारत ने खिताबी मुकाबले में ईरान को ही शिकस्त दी।
साल 2004 में भारत और ईरान अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचे, जहां भारत ने बांग्लादेश को, जबकि ईरान ने कनाडा को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मैच में भारत ने ईरान को 55-27 से हराया।
साल 2007 में भारत ने ईरान को 29-19 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस विश्व कप में किर्गिस्तान और पाकिस्तान ने भाग नहीं लिया। इस बीच बांग्लादेश और जापान संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


