Mumbai beat Gujarat by 27 runs, Suryakumar scored a century-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया, सूर्यकुमार ने खेली शतकीय पारी

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2023 01:30 AM (IST)
मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया, सूर्यकुमार ने खेली शतकीय पारी
मुंबई। आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने गुजरात से पिछली हार का बदला पूरा कर लिया। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के शतक के चलते पांच विकेट पर 218 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम आठ विकेट पर 191 रन ही बना सकी और मैच 27 रन से हार गई। हालांकि, इस हार के बावजूद गुजरात की टीम 16 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं, मुंबई की टीम जीत के बाद 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में गुजरात के लिए राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन किया। चार विकेट लेने के बाद उन्होंने 79 रन की शानदार पारी भी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement