MS Dhoni should play on no.4 position in odi : Rohit Sharma Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वनडे में नं. 4 पर बल्लेबाजी के लिए इन्हें परफेक्ट मानते हैं रोहित

khaskhabar.com: रविवार, 13 जनवरी 2019 11:29 AM (IST)
वनडे में नं. 4 पर बल्लेबाजी के लिए इन्हें परफेक्ट मानते हैं रोहित
धोनी ने दिसंबर 2017 के बाद से पहली बार वनडे में कोई अर्धशतक जमाया है। उन्होंने पहले मैच में कुल 96 गेंदों का सामना किया जिसमें 63 गेंदें खाली निकाली। रोहित ने कहा कि जब धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे तो उस समय पहले ही तीन विकेट खो चुके थे। उनके गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे इसलिए हमें उन गेंदों का सम्मान करना था। हमने थोड़ा समय लिया, यहां तक कि मैंने भी। उस समय अगर हम एक और विकेट खो देते तो मैच वहीं पर समाप्त हो जाता, इसलिए हमारी कोशिश थी कि खेल को आगे लेकर जाएं इसलिए हमने गेंदें खाली निकालीं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अच्छा संकेत हैं कि धोनी ने यह दिखाया है टीम को जब भी उनकी जरुरत पड़ेगी तो वे ऊपर भी आ सकते हैं और बल्लेबाजी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement