MS Dhoni should play on no.4 position in odi : Rohit Sharma-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वनडे में नं. 4 पर बल्लेबाजी के लिए इन्हें परफेक्ट मानते हैं रोहित

khaskhabar.com: रविवार, 13 जनवरी 2019 11:28 AM (IST)
वनडे में नं. 4 पर बल्लेबाजी के लिए इन्हें परफेक्ट मानते हैं रोहित
सिडनी। भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी नंबर-4 (सैकंड डाउन) पर बल्लेबाजी के लिए सबसे उपयुक्त हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 96 गेंदों पर 51 रन बनाए। धोनी उस समय मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे जब भारतीय टीम चार रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी। धोनी ने इसके बाद रोहित के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 137 रन जोड़े। हालांकि भारत को इस मैच में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। पिछली 13 पारियों में धोनी का मात्र 25 का औसत रहा है। वहीं, दूसरी तरफ अंबाती रायुडू ने नंबर-4 पर 45.72 के औसत से रन बनाए हैं लेकिन रोहित नंबर-4 पर धोनी को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं। रोहित ने मैच के बाद कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि उन्हें (धोनी) नंबर-4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए जो टीम के लिए सही होगा। रायुडू ने नंबर-4 पर शानदार काम किया है इसलिए यह पूरी तरह कप्तान और कोच पर निर्भर हैं कि इस बारे में वे क्या सोचते हैं।
हालांकि कप्तान विराट कोहली ने श्रृखंला शुरू होने से पहले कहा था कि हमारा मानना है कि रायुडू इस स्थान को पाने के लिए सही हैं क्योंकि उनके पास अनुभव है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कई बार अपनी टीम को जीत दिलाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement