MS Dhoni reply on comeback question Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमएस धोनी से जब वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिया यह जवाब

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 नवम्बर 2019 2:01 PM (IST)
एमएस धोनी से जब वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिया यह जवाब
नई दिल्ली। पूरे विश्व के क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिनकी 27 नवंबर 2014 को 25 साल की उम्र में सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी। मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की धुरी स्टीवन स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर ह्यूज की तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, भाई तुम्हारी याद आती है, 408। स्मिथ की इस पोस्ट को 148 बार रीट्वीट किया गया जबकि दो हजार लाइक्स मिले हैं। ट्विटर पर हैशटैग 63 नॉट आउट ट्रेंड कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा संदेश लिखा है, मैं हर दिन आपके बारे में सोचता हूं, लेकिन इस सप्ताह ज्यादा सोच रहा हूं। काश आप यहां होते। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हैशटैग63 के साथ लिखा है, आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगे। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा, ह्यूज का जाना क्रिकेट का नुकसान था। उनके लोगों के साथ हमेशा मेरी संवेदनाएं रहेंगी। एक प्रशंसक ने लिखा, पांच साल होने के बाद भी हमें याद है, आप हमेशा 63 नॉट आउट के तौर पर याद किए जाओगे। क्रिकेट ने ह्यूज को खो दिया हो लेकिन वे हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, पांच साल पहले एक युवा वो करते हुए दुनिया छोडक़र चला गया था जिसे वो सबसे ज्यादा प्यार करता था। ह्यूज को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेलते हुए सिर पर गेंद लग गई थी। वे हेलमेट पहने थे लेकिन गेंद ऐसी जगह लगी थी जो हेलमेट से बाहर थी। उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ और वो दो दिन बाद दुनिया छोड़ गए।

ये भी पढ़ें - कप्तान कोहली ने कहा, वे जिस चीज का इस्तेमाल नहीं करते...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement