Mohali test first day game between india and england-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा टेस्ट : भारत के नाम रहा पहला दिन

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 7:00 PM (IST)
तीसरा टेस्ट : भारत के नाम रहा पहला दिन
मोहाली। गेंदबाजों की बदौलत पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में तीसरे टेस्ट के पहले दिन शनिवार को भारत का पलड़ा भारी रहा। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 90 ओवर में 268 रन की कीमत में ही आठ विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड ने पहले सत्र में चार अहम विकेट गंवा दिए थे लेकिन दूसरे सत्र में जॉनी बेयर्सटो (89) ने बेन स्टोक्स (29) और जोस बटलर (43) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां कर टीम को संभाला और इस सत्र में एक विकेट के नुकसान पर 113 रन जोड़े। दिन के अंतिम सत्र में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारत के उन्हें ऑल आउट करने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दिन के अंतिम सत्र में इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाए और 63 रन बनाए। बेयर्सटो आखिरी सत्र में जयंत यादव की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने अपनी पारी में 177 गेंदें खेलते हुए छह चौके लगाए। बटलर भी तीसरे सत्र में पवेलियन लौटे। उन्हें रवींद्र जडेजा ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया।
हालांकि स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह टीम में शामिल किए गए क्रिस वोक्स ने बयर्सटो के साथ सातवें विकेट के लिए 45 रनों की एक और महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए इंग्लैंड की वापसी कराई और उसे बेहतर स्थिति में ला दिया।
वोक्स उमेश यादव का शिकार बने। पहले सत्र में 92 रनों पर चार विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड ने दिन के दूसरे सत्र में अच्छी वापसी की और स्टोक्स के रूप में सिर्फ एक विकेट ही गंवाया। भोजनकाल तक बेयर्सटो 20 और स्टोक्स पांच रनों पर नाबाद लौटे थे। दिन के दूसरे सत्र में इन दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े।
ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement