Mohali test first day game between india and england Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा टेस्ट : भारत के नाम रहा पहला दिन

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 7:02 PM (IST)
तीसरा टेस्ट : भारत के नाम रहा पहला दिन
साझेदारी मजबूत होती जा रही थी, लेकिन तभी स्टोक्स ने जडेजा की गेंद को आगे बढक़र मारने का प्रयास किया, इसमें वह पूरी तरह से चूक गए और पार्थिव पटेल ने उन्हें आसानी से स्टंम्प किया। बेन डकेट की जगह इस मैच में टीम में शामिल किए गए बटलर ने बेयर्सटो के साथ पारी को आगे बढ़ाया। बटलर के आने के बाद बेयर्सटो ने जडेजा की गेंद पर चौका मारते हुए 76 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यहां से इन दोनों ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और बिना जोखिम लिए पारी को आगे बढ़ाया और चायकाल तक विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को तीसरे ओवर में ही बड़ा झटका लग गया होता। रवींद्र जडेजा अगर मोहम्मद समी की गेंद पर तीसरी स्लिप पर इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक का कैच पकड़ लेते तो भारत को बड़ी सफलता मिल जाती। 11वें ओवर में भी समी की गेंद पर रविचन्द्रन अश्विन ने कुक का दूसरा कैच टपकाया। हालांकि 10वें ओवर में उमेश यादव ने हसीब हमीद (9) को 32 के कुल योग पर पवेलियन भेज मेजबानों को पहली सफलता जल्द ही दिला दी थी। इंग्लैंड के जोए रूट (15) से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह 15वें ओवर में 51 के कुल स्कोर पर जयंत की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।
इंग्लैंड के खाते में एक रन भी नहीं जुड़ा था कि अगले ही ओवर में अश्विन ने कुक का कैच छोडऩे की भरपाई की। उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर इस टेस्ट से टीम में वापसी कर रहे विकेटकीपर पार्थिव पटेल के हाथों कुक को कैच करा उनकी 27 रनों की पारी का अंत किया। समी भी आखिरकार भोजनकाल से पहले अपने खाते में विकेट डालने में कामयाब रहे।
उन्होंने 27वें ओवर में मोइन अली को मुरली विजय के हाथों कैच का मेहमानों को चौथा झटका दिया। भारत की तरफ से उमेश यादव, जयंत और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। रविचन्द्रन अश्विन और मोहम्मद समी को एक-एक विकेट मिला।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, पार्थिव पटेल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, करुण नायर, जयंत यादव।
इंग्लैंड : एलेस्टर कुक (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, गैरेथ बैटी, जोस बटलर, हसीब हमीद, मोईन अली, आदिल रशीद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, जेम्स एंडरसन।
ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement