Advertisement
मोईन अली की घरेलू क्रिकेट में वापसी, यॉर्कशायर के लिए खेलेंगे

यॉर्कशायर के क्रिकेट जनरल मैनेजर गेविन हैमिल्टन ने कहा, "मोईन एक विश्व-स्तरीय ऑलराउंडर हैं जिनका असर उनकी ऑन-फील्ड काबिलियत से कहीं ज्यादा है। उनका अनुभव और नेतृत्व बहुत कीमती होगी क्योंकि हम अपनी टी20 टीम को मजबूत करना जारी रखेंगे और ब्लास्ट में लगातार चुनौती देने में सक्षम टीम बनाएंगे। वह ड्रेसिंग रूम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे, और उनके आने से पूरे क्लब और यॉर्कशायर में क्रिकेट पर सकारात्मक असर पड़ेगा।"
उन्होंने कहा कि यॉर्कशायर में शामिल होने का उनका फैसला क्लब में आगे बढ़ने की दिशा और हम जो माहौल बना रहे हैं, उसे दिखाता है। हम इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि मोईन क्या लाएंगे, सिर्फ प्रदर्शन में ही नहीं, बल्कि स्टैंडर्ड सेट करने और ग्रुप को आगे बढ़ाने में मदद करने में भी उनका अहम योगदान रहेगा।
मोईन अली के पास टी20 क्रिकेट का अपार अनुभव है। आईपीएल के साथ ही दुनिया की कई बड़ी लीग का हिस्सा रहे हैं और अपने प्रदर्शन से अपनी फ्रेंचाइजियों को लाभ पहुंचाया है। आईपीएल में सीएसके के साथ 2 बार खिताब जीतने वाले मोईन ने 2018 में वॉर्सेस्टरशायर को पहली बार वाइटैलिटी ब्लास्ट का खिताब दिलवाया था।
मोईन अली के टी20 करियर पर नजर डालें तो अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट मिलाकर खेले कुल 420 मैचों की 375 पारियों में 3 शतक और 37 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 7,792 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 121 है। इसके अलावा वो 271 विकेट भी ले चुके हैं। उनका अनुभव यॉर्कशायर के लिए अगले सीजन में बहुमूल्य साबित हो सकता है। मोईन ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


