मिसबाह की कप्तानी में पाकिस्तान ने 24 मैचों की जीत दर्ज की, 13 मैच हारे
और 11 मैच बराबरी पर छूटे। सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का विश्व
रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने 109 मैचों में
दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान संभाली है। इस समय क्रिकेट खेल रहे कप्तानों
में भारत के महेंद्र सिंह धोनी सबसे अनुभवी कप्तान हैं। वे 60 मैचों में
भारत की कप्तानी कर चुके हैं, वहीं 54 मैचों में कप्तानी कर चुके इंग्लैंड
के एलिस्टर कुक सबसे अनुभवी सक्रिय कप्तानों में दूसरे नंबर पर हैं।
(IANS)
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम यह भी पढ़े :जानें, धोनी ने क्यों लिया इन 3 का नाम