Misbah Ul Haq breaks record of Imran Khan for pakistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिसबाह उल हक ने तोड़ा इमरान खान का यह रिकॉर्ड

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 6:44 PM (IST)
मिसबाह उल हक ने तोड़ा इमरान खान का यह रिकॉर्ड
शरजाह। वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में श्रृंखला की तीसरे टेस्ट मैच खेलने उतरने के साथ ही पाकिस्तान के कप्तान मिसबाह उल हक ने नया कीर्तिमान रच दिया। मिसबाह का बतौर कप्तान यह 49वां टेस्ट मैच है और वे इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। समाचार पत्र डान के मुताबिक 42 वर्षीय मिसबाह ने इसके साथ ही इमरान खान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब तक इमरान के नाम सर्वाधिक मैचों में पाकिस्तानी टेस्ट टीम की कप्तानी करने का रिकॉर्ड था। मिसबाह ने 2010 में जब टीम की कमान संभाली, उस समय पाकिस्तान आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छठे क्रम पर था। अगले छह वर्षों में मिसबाह ने पाकिस्तान को आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा दिया। यह भी पढ़े :ऐसी फोटो वायरल, मोनाको की गर्लफ्रेंड ने कहा...
यह भी पढ़े :ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement