Advertisement
कोहली से काफी प्रभावित हैं मंजोत कालरा, युवी से तुलना पर बोले...

मैं उन्हें पसंद करता हूं लेकिन मैं उन्हें फॉलो नहीं करता। मेरी अपनी शैली है और मैं उसी के साथ आगे बढऩा चाहता हूं। दिल्ली निवासी मंजोत ने कहा कि विश्व कप फाइनल उनके करियर का बहुत अहम पड़ाव है क्योंकि उन्होंने अपने करियर की अब तक की सबसे अच्छी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी और इसके बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। बकौल मंजोत, मेरी जिंदगी बदल गई है। मैं अब हर पल का लुत्फ ले रहा हूं।
विश्व कप के लिए जाते वक्त मुझे सिर्फ मेरे माता-पिता एअरपोर्ट छोडऩे गए थे और जब लौटा तो सैकड़ों लोग मेरे स्वागत के लिए तैयार थे। मैं जहां रहता हूं, वहां भी ऐसे-ऐसे लोग मुझसे मिलने आते हैं, जिन्हें मैं जानता नहीं। लोग मुझे चाहते हैं और यह मुझे अच्छा लगता है। लोगों के प्यार ने मेरी जिम्मेदारी बढ़ा दी है और मैं इससे पनपी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features



