Magnus Carlsen defeats Sergey Karjakin to win World Chess Championship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्लसन ने कर्जकिन को हरा बचाया विश्व खिताब

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 5:40 PM (IST)
कार्लसन ने कर्जकिन को हरा बचाया विश्व खिताब
न्यूयॉर्क। नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन रूस के सर्जेई कर्जकिन को टाईब्रेकर में मात देकर तीसरी बार विश्व शतरंज खिताब बचाने में कामयाब रहे हैं। समाचार एजेंसी स्पूतनिक के मुताबिक बुधवार को टाईब्रेकर में चार गेम खेले गए। कार्लसन ने तीसरा और चौथा गेम जीत कर 3-1 के अंतर से मैच अपने नाम किया। मैच के बाद कर्जकिन ने कहा कि वे टाईब्रेक के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे और इसलिए उन्होंने कई गलतियां की जिसके कारण कार्लसन को जीत मिली। इन दोनों के बीच 11 से 29 नवंबर के बीच हुए मुकाबलो में कोई भी विजेता नहीं बन सका था और मुकाबले 6-6 से बराबरी पर छूटे थे। कालर्सन ने पहली बार 2013 में यह खिताब अपने नाम किया था और अगले साल उसे बचाने में कामयाब भी रहे थे। इस साल विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की ईनामी राशि 11 लाख डॉलर है जिसमें से 60 फीसदी आवर्ड के रूप में दी जाएगी। कार्लसन के समर्थकों ने उन्हें इस मौके पर बधाई दी और उनके 26वें जन्मदिवस का जश्न मनाया।
(IANS)
ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement