गंभीर दो साल से भी
ज्यादा समय से टीम इंडिया में वापसी की बांट जोह रहे हैं। गंभीर ने अब तक
के करिअर में 56 टेस्ट में 42.58 के औसत से 4046 रन जुटाए हैं। उनके खाते
में नौ शतक व 21 अर्धशतक हैं। गंभीर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन है। एक
समय गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सलामी जोड़ी के रूप
में जबरदस्त धूम मचा रखी थी। सहवाग ने पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया
था।