Lionel Messi is better than Cristiano Ronaldo : Ivan Rakitic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन्होंने लियोनेल मेसी को बताया क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बेहतर

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 दिसम्बर 2017 12:55 PM (IST)
इन्होंने लियोनेल मेसी को बताया क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बेहतर
मेड्रिड। एफसी बार्सिलोना के क्रोएशियाई मिडफील्डर इवान राकिटिक मानते हैं कि लियोनेल मेसी रियल मेड्रिड के पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बेहतर खिलाड़ी हैं। राकिटिक ने रोनाल्डो के उन दावों का खंडन किया, जिनमें उन्होंने कहा है कि वे आज की तारीख में विश्व के श्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो को बीते दिनों पांचवां बालोन डी ऑर पुरस्कार मिला। मेसी को भी यह पुरस्कार इतनी ही बार मिल चुका है। इसी के बाद रोनाल्डो ने फ्रांस फुटबॉल को कहा था कि वे इस खेल के महानतम खिलाड़ी हैं। राकिटिक ने कहा, आप मेरा मत जानते हैं। रोनाल्डो बेशक महान खिलाड़ी हैं लेकिन लियो (मेसी) सबसे अलग हैं। नम्बर-1 सिर्फ एक ही हो सकता है और मुझे अफसोस है कि बाकी सभी खिलाड़ी मेसी के पीछे खड़े हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement