Advertisement
कोहली 1 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से जुड़ेंगे

कोहली ने कहा था, "भविष्य में कार्यक्रमों के ऊपर ध्यान देना चाहिए, विशेषकर ऐसे समय में, क्योंकि बायो बबल में खेलना कठिन होता है और सभी लोगों की हर वक्त एक समान मानसिक क्षमता नहीं होती है। मुझे यकीन है कि भविष्य में इन चीजों पर चर्चा की जाएगी।"
भारतीय टीम का हाल ही में कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा है। पिछले साल नवंबर में हुए आईपीएल 2020 के बाद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया जाकर सभी पारूपों की सीरीज खेली थी और इसके बाद देश में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली।
उन्होंने इस दौरान आठ टेस्ट, छह वनडे और छह टी20 मैच खेले। इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और टी20 विश्व कप को देखते हुए टेस्ट और टी20 मैचों की सीरीज काफी अहम है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


