नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में गजब की गेंदबाजी के दम पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। दिल्ली में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने बढिय़ा बल्लेबाजी कर 36 रन की पारी खेली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से दमदार खेल की बदौलत 23 वर्षीय हार्दिक ने इसी साल भारत की टी20 टीम में स्थान बनाया था। वनडे सीरीज में हार्दिक के प्रदर्शन को देखकर भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने उनकी जमकर तारीफ की है।
मोरे ने कहा कि हार्दिक इस समय भारतीय टीम के लिए सबसे बढिय़ा ऑलराउंडर हैं और आने वाले समय में वे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जब मैंने हार्दिक को टीम के लिए पहला वनडे खेलते हुए देखा तो मैं उनकी गेंदबाजी का मुरीद हो गया क्योंकि जिस तरह वे अपनी गेंदबाजी में लगातार अपनी गति में परिवर्तन कर रहे थे वह बेहद लाजवाब था।
यह भी पढ़े :साउदी नं.1, ये हैं सबसे ज्यादा पिटने वाले 10 गेंदबाज यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10