Junior Hockey World Cup : India-Spain to meet in quarterfinal today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जूनियर हॉकी विश्व कप में आज भिडेंगे भारत-स्पेन

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 12:37 PM (IST)
जूनियर हॉकी विश्व कप में आज भिडेंगे भारत-स्पेन
लखनऊ। एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप-2016 के क्वार्टर फाइनल में आज भारत की भिड़ंत स्पेन से होगी। इसके साथ ही आज बाकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम अपने दूसरे खिताब को जीतने की ओर बढ़ गई है। इससे पहले 2001 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट के संस्करण में भारत ने पहली बार यह खिताब जीता था। जूनियर हॉकी विश्व कप में आज आठ टीमों के बीच कुल चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। भारत और स्पेन के अलावा अन्य तीन मुकाबले बेल्जियम-अर्जेंटीना, जर्मनी-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड्स के बीच होंगे। लखनऊ में जारी इस टूर्नामेंट में भारत ने ग्रुप स्तर पर अपने हिस्से के सभी तीन मुकाबलों में जीत हासिल की थी। अपने पहले मैच में मेजबान टीम ने कनाडा को 4-0 से मात दी थी, वहीं दूसरे मुकाबले में उसने इंग्लैंड को 5-3 से हराया था। इन गेंदबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर आते हैं अश्विन, ये हैं टॉप-10

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement