James Sutherland tells that why india is not interested in playing day-night test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सदरलैंड के हिसाब से शायद इसलिए डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलना चाहता भारत

khaskhabar.com: बुधवार, 02 मई 2018 5:40 PM (IST)
सदरलैंड के हिसाब से शायद इसलिए डे-नाइट टेस्ट नहीं खेलना चाहता भारत
मेलबोर्न। एडिलेड में भारत के साथ दिन-रात प्रारूप (डे-नाइट फॉर्मेट) में टेस्ट मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मंजूरी का इंतजार कर रहे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा है कि 2019 में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद मेजबान देश को दौरा करने वाली टीमों की सहमति के बिना भी दिन-रात के मैच के आयोजन के मामले में अधिक स्वंतत्रता मिलनी चाहिए। सदरलैंड का यह बयान तब आया है जब हाल ही के दिनों में कुछ देशों में गुलाबी गेंद से दिन-रात प्रारूप टेस्ट मैच खेलने के प्रति अनिच्छा जाहिर की थी। भारत को इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। सीए चाहता है कि भारत छह दिसंबर को एडिलेड में दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच खेले लेकिन भारतीय बोर्ड ने इसके लिए अभी तक हामी नहीं भरी है और वह इसके लिए तैयार भी नहीं लग रहा है। सदरलैंड ने एसईएन रेडियो से मंगलवार को कहा, मेरा निजी तौर पर मानना है कि मेजबान देश को अपनी सहूलियत के हिसाब से कार्यक्रम तय करने का हक होना चाहिए। उन्होंने कहा, एडिलेड में दिन-रात प्रारूप का टेस्ट मैच सफल रहा है। दर्शकों की तादाद के हिसाब से यह अच्छा रहा है। साथ ही टेलीविजन पर भी लोगों ने इसे काफी हद तक देखा। यह भविष्य का रास्ता बताता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement