IPL auction for 351 cricketers to be held on 20th february-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL : 20 को 122 अंतरराष्ट्रीय सहित 351 क्रिकेटर्स की नीलामी

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 12:55 PM (IST)
IPL : 20 को 122 अंतरराष्ट्रीय सहित 351 क्रिकेटर्स की नीलामी
नई दिल्ली। बेंगलुरू में 20 फरवरी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 टूर्नामेंट के लिए 122 अंतरराष्ट्रीय सहित कुल 351 क्रिकेटर्स की नीलामी होगी। इन क्रिकेटर्स को 799 की सूची में से छांटा गया है। शुरुआती लिस्ट में पाकिस्तान को छोडक़र अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेल चुके नौ देशों के 160 और 639 ऐसे खिलाडिय़ों के नाम थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं था। भारत के ईशांत शर्मा, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, इयोन मोर्गन व क्रिस वोक्स, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन व पैट कमिंस और श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज ने अपना बेस प्राइस सर्वाधिक 2-2 करोड़ रुपए रखा है। फाइनल लिस्ट में आईसीसी के एसोसिएट सदस्य अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेनिकजई, मोहम्मद नबी, मोहम्मद शहजाद, रशीद खान व दौलत जदरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बल्लेबाज चिराग सूरी का नाम भी शुमार है। इन छह में से शहजाद व रशीद का बेस प्राइस 5-5 लाख है, जो सर्वाधिक है।

[@ ये हैं ‘द वॉल’ राहुल द्रविड की 10 लाजवाब पारियां जिनमें...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement