Advertisement
पृथ्वी शॉ की दिल्ली के बाकी मैचों में शामिल होने की संभावना नहीं : वाटसन

शॉ ने नौ मैचों में 28.78 की औसत और 159.87 के स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे।
वाटसन ने कहा, "यह हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है कि वह टीम के साथ नहीं है। पिछले कुछ हफ्तों से उनकी तबीयत खराब है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पूर्ण स्वस्थ्य होकर वापस आ जाएंगे, लेकिन दुर्भाग्य से वह आखिरी दो मैचों में शामिल नहीं हो पाएंगे।"
इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स पर दिल्ली की आठ विकेट की जीत के दौरान एक साक्षात्कार में मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को यह कहते हुए सुना गया था कि पृथ्वी टूर्नामेंट से अब बाहर हो गए हैं। वहीं, मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने लीग चरण में शॉ की उपलब्धता पर ज्यादा कुछ नहीं कहा था।
दिल्ली इस समय 12 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ में प्रवेश करने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब से भिड़ेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


