Advertisement
IPL-12 : मुंबई इंडियंस की सटीक गेंदबाजी के सामने ढेर हुई दिल्ली कैपिटल्स

हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने एक छोर पर टिके रहकर दिल्ली की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। हालांकि, दूसरी ओर से मेजबान टीम के विकेट गिरते रहे। क्रिस मोरिस (11) को लसिथ मलिंगा ने पवेलियन की राह दिखाई जबकि कीमो पॉल को बुमराह ने रन आउट किया। पॉल बिना खाता खोले आउट हुए। पटेल भी बढ़ते रन रेट के तले दब गए और 26 रनों के निजी स्कोर पर बुमराह का शिकार हुए। इसके बाद दिल्ली 128 रनों तक ही पहुंच पाई। अमित मिश्रा (6) और इशांत शर्मा (0) नाबाद रहे।
मुंबई की ओर से चहरे ने तीन और बुमराह ने दो विकेट चटकाए जबकि बाकी के तीन गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 54 रनों की सोझेदारी कर मुंबई इंडियंस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरूआत की, लेकिन पावरप्ले का लाभ उठाने से नहीं चूके।
सलामी जोड़ी ने पहले छह ओवर में 57 रन जड़े। इसके बाद अनुभवी अमित मिश्रा ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित को बोल्ड कर दिया। राहित ने 22 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बेन कटिंग भी कुछ खास नहीं कर पाए और दो के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। कटिंग का विकेट अक्षर पटेल ने लिया। डी कॉक (35) एक छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह भी तीसरे विकेट के रूप में रन आउट हो गए। डी कॉक ने 27 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े।
इसके बाद यादव और क्रूणाल ने चौथे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। कगिसो रबाडा ने यादव को 26 के निजी स्कोर पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। हार्दिक ने महज 15 गेंदों में 32 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। राबाडा ने हार्दिक को पवेलियन भेजा। क्रणाल ने 26 गेंदों पर 37 रन की नाबाद पारी में पांच चौके लगाए। मुंबई ने अंतिम तीन ओवरों में 50 रन बटोरे। दिल्ली के लिए रबाडा ने दो जबकि मिश्रा और पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


