IPL-12 : Sachin Tendulkar appreciates Jasprit Bumrah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह के लिए कही यह बात

khaskhabar.com: सोमवार, 13 मई 2019 3:39 PM (IST)
फाइनल के बाद सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह के लिए कही यह बात
हैदराबाद। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल के 12वें सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार गेंदबाजी कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने वाले जसप्रीत बुमराह को आज के समय में दुनिया का बेहतरीन गेंदबाज करार दिया। बुमराह ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविवार को राजीव गांधी स्टेडियम में हुए खिताबी मुकाबले में चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मुम्बई द्वारा दिए गए 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स एक रन से हार गए। मैच के बाद मुम्बई के ही खिलाड़ी युवराज सिंह ने सचिन का इंटरव्यू लिया, जिसमें सचिन ने बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें आज के समय का दुनिया का बेहतरीन गेंदबाज करार दिया। सचिन ने कहा कि बुमराह आज की तारीख में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज हैं। आशा है कि अभी उनका श्रेष्ठ आना बाकी है। 25 साल के बुमराह ने मैच के बाद कहा कि यह फाइनल था और हम जानते थे कि मुकाबला कांटे का होगा। हमें मुम्बई के लिए खिताब जीतना था क्योंकि यह खास पल होता। इसीलिए हमने संयम बनाए रखा। मैं भी बड़ा संयमित था। मैं टीम की सफलता में योगदान देना चाहता था और इसीलिए खुद को विचारशून्य नहीं होने दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement