IPL-11 : RCB will take on Mumbai Indians today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL-11 : मुंबई इंडियंस की खाता खोलने पर नजर, बेंगलोर से भिड़ंत

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 11:13 AM (IST)
IPL-11 : मुंबई इंडियंस की खाता खोलने पर नजर, बेंगलोर से भिड़ंत
मुंबई। अपने पहले तीन मैचों में हार झेलने वाली मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में पहली जीत के लिए आज वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी। चौथे मैच में मुंबई अपनी पुरानी हारों को पीछे छोडक़र नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी। अपने घर में खेलते हुए उसे इसका फयदा भी मिल सकता है। मुंबंई को दोनों विभागों में एक साथ मिलकर टीम की जीत के लिए प्रयास करने की जरूरत है। कप्तान रोहित की कोशिश होगी कि वह अपनी टीम में संतुलन बनाए रखें। मुंबई की बल्लेबाजी का ताकत इविन लुइस, रोहित और केरन पोलार्ड हैं। टीम की जीत के लिए इन तीनों का चलना बेहद जरूरी है। वहीं हार्दिक पांड्या उनेक भाई क्रूणाल पांड्या भी बल्ले से तूफानी अंदाज में प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में टीम को इस साल नया हथियार मिला है। लेग स्पिनर मयंक मरक डे टीम के लिए अभी तक काफी उपयोगी साबित हुए हैं। वहीं मिशेल मैक्लेघन और मुस्ताफिजुर रहमान पर जसप्रीत बुमराह का साथ देने की जिम्मेदारी है। रहमान ने बीते मैचों में आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है। वह बुमराह के बाद टीम के डेथ ओवर विशेषज्ञ बन गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ताकत उसकी बल्लेबाजी है। टीम के पास ब्रेंडन मैक्कलम, विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं जो कहीं से भी मैच का रूख बदल सकते हैं।
गेंदबाजी में वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल ने काफी प्रभावित किया है। तेज गेंदबाजी में उसके पास कुलवंत खेजरोलिया, क्रिस वोक्स हैं। कोहली कल के मैच में मोहम्मद सिराज को मौका दे सकते हैं। बाकी इस विभाग में बड़ी जिम्मेदारी उमेश यादव को निभानी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement