Indian women cricket team captain Mithali Raj gets BMW in gift-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय कप्तान मिताली राज को तोहफे में मिली BMW, बोलीं...

khaskhabar.com: बुधवार, 02 अगस्त 2017 12:18 PM (IST)
भारतीय कप्तान मिताली राज को तोहफे में मिली BMW, बोलीं...
हैदराबाद। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही आईसीसी विश्व कप नहीं जीत पाई हो, लेकिन टीम की कप्तान मिताली राज का मानना है कि उन्होंने महिला क्रिकेट को चर्चा में ला दिया है। मिताली ने कहा, हमारी टीम ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं परिणाम के कारण इस तरह की बात नहीं कर रही हूं, लेकिन हमने लोगों के बीच भारत में महिला क्रिकेट को लेकर चर्चा का माहौल पैदा किया है। मुझे उम्मीद है कि यह महिला क्रिकेट के लिए बेहतर दौर लेकर आएगा। भारतीय बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद की अकादमी में एक सम्मान समारोह में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय कप्तान ने यह बात कही। इस कार्यक्रम में तेलंगाना बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष चामुंडेश्वरनाथ ने मिताली को बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी। मिताली ने कहा, फाइनल हारने के बावजूद मैंने इस प्रकार के स्वागत की उम्मीद नहीं की थी। एक टीम के रूप में हम सभी फाइनल में हार के बाद दुखी थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement