भारत के लिए वेदा कृष्णमूर्ति (71) ने सबसे अधिक रन बनाए, जबकि सलामी
बल्लेबाज दीप्ति शर्मा ने 23 रनों का अहम योगदान दिया। देविका वैद्य 32 रन
बनाकर अंत तक नाबाद रहीं। भारत की ओर से एकमात्र छक्का झूलन गोस्वामी (18)
ने लगाया। भारत से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को
केसिया नाइट (55) ने और हैली मैथ्यू (44) ने अच्छी शुरुआत दिलाई।
कैरेबियाई
टीम एक समय पांच विकेट पर 166 रन बना चुकी थी और उसे आखिरी की 32 गेंदों
में सिर्फ 34 रन चाहिए थे। लेकिन राजेश्वरी गायकवाड के नेतृत्व में भारतीय
गेंदबाजों ने यहां से बेहतरीन वापसी की और बेहद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए
लगातार विकेट हासिल किए।
यह भी पढ़े : ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम यह भी पढ़े : ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने