मुलापदु (आंध्र प्रदेश)। आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तहत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को बुधवार को खेले गए तीसरे और अंतिम मैच में 15 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। हालांकि इस जीत के बावजूद भारतीय टीम आईसीसी चैम्पियनशिप की अंकतालिका में 18 मैचों में 9 जीत हासिल करते हुए 19 अंक लेकर पांचवां स्थान ही हासिल कर सकी और अगले वर्ष होने वाले आईसीसी विश्व कप में सीधे प्रवेश हासिल करने से चूक गई।
अब भारतीय महिला टीम को विश्व कप में प्रवेश हासिल करने के लिए क्वालिफायर खेलना पड़ेगा। बुधवार को मुलापदु के गोकाराजु लैला गंगाराजू एसीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अंतिम मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने छह विकेट के नुकसान पर वेस्टइंडीज के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को 49.1 ओवरों में 184 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।
यह भी पढ़े : ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम यह भी पढ़े : ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने