Indian Squad Announced for AFC U-20 Asian Cup 2027 Qualifiers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एएफसी अंडर 20 एशियन कप 2027 क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम का ऐलान

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अगस्त 2026 9:03 PM (IST)
एएफसी अंडर 20 एशियन कप 2027 क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम का ऐलान
नई दिल्ली। भारत की अंडर 20 पुरुष टीम के हेड कोच महेश गवली ने एएफसी अंडर 20 एशियन कप चीन 2027 क्वालिफायर के लिए 23 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। यह टूर्नामेंट ताशकंद में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक खेला जाएगा। सिंगापुर के खिलाफ फ्रेंडली मैचों से पहले घोषित 30 खिलाड़ियों की टीम में से आठ खिलाड़ियों को तकनीकी या चोट से जुड़ी वजहों से टीम से बाहर कर दिया गया। इनमें शुहैद कोया थंगल पीएस, अर्शवीर सिंह, आशिक अधिकारी, दलालमुओन गंगटे, लेविस जंगमिनलुन, अगस्त्य भट, निरुपम गौड़ा एच. और योहान बेंजामिन शामिल हैं। वहीं, डेनियल मकाकमायुम को टीम में शामिल किया गया है। जून में बेंगलुरु में ट्रायल शुरू होने के बाद से सौ से ज्यादा खिलाड़ियों को परखा गया और फिर अंत में 23 खिलाड़ियों को चुना गया। गवली की टीम ने इस महीने की शुरुआत में चार फ्रेंडली मैच खेले, जिसमें उन्होंने सिंगापुर को दो बार (3-0 और 1-0) हराया, यमन के साथ मैच 0-0 से ड्रॉ खेला और वेस्ट एशियन टीम के खिलाफ दूसरे मैच में 1-0 से जीत हासिल की।
भारतीय टीम गुरुवार दोपहर ताशकंद पहुंचेगी। टीम की भिड़ंत 31 अगस्त को सीरिया से होगी। इसके बाद टीम का सामना 3 सितंबर को मेजबान उज्बेकिस्तान से होगा। 6 सितंबर को टीम की भिड़ंत ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश से होगी। सभी आठ ग्रुप के विजेता और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली 7 टीमें एएफसी अंडर 20 एशियन कप चीन 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी।
एएफसी अंडर 20 एशियन कप 2027 क्वालिफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम:
गोलकीपर: जसकरण डुब, प्रणव सुंदररमन, सूरज सिंह अहेइबाम।
डिफेंडर: अशर रेबेलो, बुंगसन सिंह तखेलंबम, करिश सोरम, मालेमंगंबा सिंह थोकचोम, सुमित शर्मा ब्रह्मचारीमयूम, याइफारेम्बा चिंगखम।
मिडफील्डर: अनिकेत यादव, डैनी मैतेई लैशराम, एमडी अरबाश, ऋषि सिंह निंगथौखोंगजाम, ऋषिकांत मैतेई लैशराम, सैमसन अहोंगशांगबाम, शमी सिंगामयुम।
फॉरवर्ड: डेनियल मकाकमयूम, गुनलेइबा वांगखेइराकपम, हातिम अली, ओमांग दोदुम, प्रशान जाजो, रोहन सिंह चफामायम, विशाल यादव।
मुख्य कोच: महेश गवली
सहायक कोच: एमजी रामचंद्रन
एएफसी अंडर 20 एशियाई कप चीन 2027 क्वालीफायर में भारत का कार्यक्रम:
भारत बनाम सीरिया - 31 अगस्त - 16:30
भारत बनाम उज्बेकिस्तान- 31 अगस्त - 19:30
भारत बनाम बांग्लादेश- 6 सितंबर - 16:30
स्थान: डोस्ट्लिक स्टेडियम, ताशकंद
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement