India won the toss and chose to bat first no change in both the teams-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी,दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जून 2024 8:38 PM (IST)
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी,दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं
बारबाडोस। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी 20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह सतह काफ़ी अच्छी नज़र आ रही है इसलिए वह पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेंगे। रोहित ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को पता है कि यह एक महत्वपूर्ण मैच है लेकिन खिलाड़ी अपनी भूमिका समझते हैं और वह अपने ऊपर अन्य चीज़ों को हावी नहीं होने दे रहे हैं। भारतीय टीम में कोई बदलाव नही है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी ही करते। उन्होंने कहा कि उनकी टीम पहली बार फ़ाइनल में है और वे इसे एक सुनहरे अवसर के तौर पर देख रहे हैं। दक्षिण अफ़्रीका की टीम में भी कोई बदलाव नहीं है।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षऱ पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
दक्षिण अफ़्रीका : क्विंटन डिकॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन , डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, अनरिख़ नॉर्खिये, तबरेज़ शम्सी
--आईएएनएस
आरआर/

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement